IMG-20260605-WA0404

श्री सत्यनारायण समाज सेवा संस्थान ने किया आयोजन

राष्ट्र पटल संवाद 

इटावा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री सत्यनारायण समाज सेवा संस्थान की सचिव डॉ ज्योति वर्मा द्वारा आवास विकास स्थित आंबेडकर पार्क में पौधरोपण का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी ने अमरूद का पौधा रोपित कर उसे जल से सींचा।

उन्होंने कहा कि पौधों के बिना धरा पर किसी भी प्राणी का जीवन असंभव है। इसलिए अपने जीवन में हर व्यक्ति को पौध रोपण अवश्य करना और दूसरों को भी इसके प्रति प्रेरित करना चाहिए। कहा कि रोपित किए गए पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। संस्था की सचिव डॉ ज्योति वर्मा के द्वारा बीते वर्षों में अपने द्वारा रोपित पौधों को फलता फूलता दिखाने पर उन्होंने प्रसन्नता जताते हुए उनके प्रकृति प्रेम की सराहना की।

कार्यक्रम में पहुंचने पर प्राधिकरण सचिव आरती द्विवेदी का अमृषा पटेल ने रोली तिलक किया। डॉ ज्योति वर्मा ने बैज लगाकर पटका पहनाकर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर समाजसेवी देवेंद्र चौहान, निर्मल सिंह कुशवाहा, प्रधानाध्यापिका शिखा पाल,कमलेश कुमारी , मसूद तैमूरी, अतुल वीएन चतुर्वेदी, गुलशन कुमार, मुनिराज वर्मा,अमित सेंगर, सीताराम सिंह जादौन, शिवप्रकाश सक्सेना, देवेन्द्र द्विवेदी, राजेश,इंजीनियर रमेश बाबू सक्सेना, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *