WhatsApp Image 2026-06-05 at 7.36.02 PM

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। सनातन धर्म रक्षक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन शुक्रवार को लालपुरा शक्तिकेंद्र पर संयोजक सुमित प्रताप सिंह द्वारा मनाया गया। भाजपा नेत्री डा.ज्योति वर्मा ने योगी आदित्यनाथ के चित्र पर रोली टीका लगाया एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। सभी ने योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
डा.ज्योति वर्मा ने कहा कि अब प्रदेश विधानसभा चुनाव में कोई ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से पार्टी को जिताने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाना चाहिए।

इस अवसर पर कार्याकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशियां मनाई एवं एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर अनिल कुदेशिया, शैलू चौधरी, बबलू मिश्रा, नवनीत, राजेश, हिमांशु तिवारी, कल्लू कश्यप, दीपचंद्र, मुनिराज वर्मा, योगेश, अरविन्द सोनी, जितेन्द्र, उदित सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *