WhatsApp Image 2026-06-05 at 8.06.57 PM (1)

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा । एसएसपी के निर्देशन में चलाये जा रहे परिवार परामर्श केंद्र/नई-किरण (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल कार्यक्रम) के तहत इटावा पुलिस द्वारा 04 परिवारों के मध्य सुलह समझौता कराकर उनके परिवार को बिखरने से बचाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना इटावा में परिवार परामर्श केंद्र की सुनवाई सम्पन्न की गयी।
इस दौरान थाना प्रभारी महिला थाना सुश्री प्रीति सेंगर, उप निरीक्षक सुश्री आकांक्षा सिंह, उप निरीक्षक बृजेंद्र बहादुर सिंह, काउंसलर चित्रा परिहार, काउंसलर नमिता तिवारी, महिला आरक्षीगण एवं परिवार परामर्श केंद्र के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों एवं उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने के उपरांत 04 परिवारों में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर समझौता कराया गया।
जिनमें शालू पत्नी विशाल निवासी मु0 बजरिया बकरी बाबा के पास इकदिल जनपद इटावा।. सीमा बाथम पत्नी आकाश निवासी मडैया ख्यालीराम थाना कोतवाली इटावा। विजेता पत्नी पवन निवासी उधन्नपुरा पो0 जैतपुरा थाना बढ़पुरा इटावा।
पिंकी पत्नी गगन निवासी लालपुर थाना कोतवाली जनपद इटावा के मध्य समझौता हुआ और खुशी खुशी अपने घर को प्रस्थान कर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *