राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के द्वारा संगठन में समर्पण भाव को देखते हुए 1994 से लेकर आज तक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के नेतृत्व में इटावा जनपद में व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करने वाले व्यापारी भामाशाहो का सम्मान समारोह कार्यक्रम शक्ति धाम मैरिज होम में 14 जून दिन रविवार को 2 बजे आयोजित किया जाएगा जिसमें जनपद के भामाशाहों का व्यापार शिरोमणि सम्मान से प्रदेश महामंत्री सचिन कंछल द्वारा सम्मानित किया जाएगा l उक्त जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने बताया कि सम्मानित होने वाले व्यापारी भामाशाह श्री मन्ना बाबू सर्राफ़ जिला वरिष्ठ संरक्षक इटावा, श्री डॉक्टर राम बिहारी तिवारी जिला संरक्षक लखना, श्री डॉक्टर मुलायम सिंह यादव जिला संरक्षक लखना, श्री गोपाल कृष्ण सारस्वत जिला संरक्षक लखना, श्री विवेक पोरवाल प्रदेश मंत्री भरथना, श्री सुनीत सिंह चौहान जिला महामंत्री लखना, श्री शिवकुमार सिंह चौहान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखना, श्री देवेंद्र सिंह चौहान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखना, मो. लतीफ खान मंसूरी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बसरेहर, श्री अशोक पोरवाल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बसरेहर, श्री रवि पोरवाल जिला प्रभारी भरथना, श्री बटेश्वरी दयाल प्रजापति जिला उपाध्यक्ष जसवंत नगर, डॉ.सुशील सम्राट जिला उपाध्यक्ष इकदिल, श्री रामचंद्र गुप्ता जिला उपाध्यक्ष बकेवर, श्री आलोक वर्मा जिला मंत्री लखना, श्री दुष्यंत दीक्षित जिला मंत्री लखना, श्री प्रदीप पोरवाल रज्जन नगर अध्यक्ष भरथना, श्री अनुज गुप्ता अध्यक्ष सरसई नावर, श्री डॉक्टर काले खान मंसूरी अध्यक्ष कुम्हावर, श्री वीरेंद्र कुमार शुक्ला महामंत्री कुम्हावर, संग्राम सिंह भदौरिया संरक्षक उदी, बसंत सिंह चौहान संरक्षक महेवा, श्री नारायन गुप्ता संरक्षक जसवन्तनगर आदि को सम्मानित किया जायेगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *