राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। उत्तर प्रदेश जमीअत उर राईन कानपुर मण्डल अध्यक्ष हारून राईन के भाई यूनुस राईन को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा में बड़ी जिम्मेदारी दी है। युनुस राईनी को समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जनाब अखिलेश यादव की संस्तुति से समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री हज़रत मौलाना इकबाल कादरी और समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव पूर्व मंत्री मो यामीन खान साहब ने युनुस राईनी को मनोनयन पत्र देकर उन्हें समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।जिससे राईन समाज में एक राजनैतिक उम्मीद के चमक दिखाई दे रही है।

यूनुस राईन इससे पूर्व प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी वो खूब निभा चुके है उसी को ध्यान में रखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी दी है। उत्तरप्रदेश जमीअत उर राईन इटावा के जिलाध्यक्ष मुहम्मद मुस्तक़ीम राईन, शहर अध्यक्ष मुहम्मद मुबीन राईन, महामंत्री नदीम राईन, जाकिर हुसैन राईन, आदि राईन समाज के लोगों ने यूनुस राईन को बधाई दी। संगठन को मजबूत करने में हर संभव मदद करने की बात कही। राईन समाज में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *