
शर्बत की सबील दस मोहर्रम तक लगी रहेगी
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। शहीदाने कर्बला की याद में पिछली साल की तरह इस साल भी माहे मोहर्रम में टीएच रिज़वी मुन्ना की ओर से एक मोहर्रम से दस मोहर्रम 17 जून से 26 जून तक पक्का तालाब स्थित फाइव स्टार इंजीनियरिंग वर्क्स पर ठंडे शर्बत की सबील ए मोहम्मदी का आयोजन किया गया।
पक्का तालाब स्थित फाइव स्टार इंजीनियरिंग वर्क्स पर लगी सबील ए मोहम्मदी का शुभारंभ एक मोहर्रम को मुख्य अतिथि मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा व मौलाना सैयद अली मेहदी जैदी नजफी ने राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलाकर किया। इसी के साथ आयोजक टीएच रिज़वी, शाद अली हसन, शम्स अली हसन ने भी भीषण गर्मी में कर्बला में इमाम हुसैन व उनके साथियों की याद में राहगीरों को शर्बत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। सबील ए मोहम्मदी का आयोजन दस मोहर्रम तक जारी रहेगा। मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी ने कहा कि गर्मी में प्यासों की प्यास बुझाना बड़े ही पुण्य का काम है इसमें लोगों को बढ़कर भाग लेना चाहिए। इस पुनीत कार्य में अल्हाज कमर अब्बास नक़वी करबलाई, मो. मियां, अख्तर अब्बास रिज़वी, शारिक सगीर शानू, रानू, शावेज़ नक़वी, परवेज हसनैन, शादाब हसन, फर्रुख खान, अर्श सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर शर्बत वितरित किया।






