IMG-20260618-WA0394

राष्ट्र पटल संवाद

वृंदावन (मथुरा)। श्रीधाम वृंदावन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान एक अत्यंत दिव्य एवं हृदयस्पर्शी क्षण तब बना, जब कथा के मुख्य वक्ता एवं आचार्यशिरोमणि श्री दुर्गेश नंदन जी महाराज ने अपने पावन करकमलों द्वारा भव्य पंडाल के अंदर मौजूद विशिष्ट अतिथि का अभूतपूर्व सम्मान किया।

इटावा से पधारे वरिष्ठ पत्रकार एवं डिवाइन लाइट स्कूल के संस्थापक श्री राम नरेश यादव जब कथा पंडाल में पहुंचे, तो महाराज श्री ने उन्हें अपने निकट बुलाया और आस्था के प्रतीक के रूप में मान सम्मान की शाल अपने हाथों से पहनाई (ओढ़ाई)। इसके ठीक बाद महाराज श्री ने अपने करकमलों द्वारा एक अत्यंत आकर्षक, सजीव एवं दिव्य राधा-किशन की मनमोहक प्रतिमा भी श्री राम नरेश यादव जी को भेंट की।

महाराज दुर्गेश नंदन जी ने इस अवसर पर कहा कि “यह शाल और यह राधा-कृष्ण प्रतिमा केवल उपहार नहीं, बल्कि ईश्वर की असीम कृपा एवं स्नेह का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *