
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को यूथ कांग्रेस द्वारा सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शौजब रिजवी के संयोजन में पक्का तालाब स्थित ब्लाइंड रिलीव एकेडमी में दिव्यांग बच्चों के बीच लंच पैकेट वितरित किए गए तथा उनके साथ समय बिताकर जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिव्यांग बच्चों से संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
जिलाध्यक्ष शौजब रिजवी ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज उठाने का काम करते हैं। उनके विचारों से प्रेरित होकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों के बीच जाकर उनकी मदद करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने यूथ कांग्रेस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों को लंच पैकेट वितरित करना और उनके साथ समय बिताना एक संवेदनशील एवं प्रेरणादायक कदम है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सहयोग, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष राशिद ख़ान, कोमल सिंह कुशवाहा,संजय दोहरे,अरुण यादव,अंसार अहमद, मो॰आदिल, यश सागर, मोहसिन अली, बाबू अली, प्रशांत ठाकुर आदि रहे।






