
इमामबाड़ा शाह गदा अली में मजलिस के साथ हुआ पौधारोपण
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। शिया समुदाय का परम्परागत सजैरी का जुलूस मौलाना अनवारुल हसन जैदी इमामे जुमा इटावा के नेतृत्व और आयोजक राहत अक़ील, की देखरेख में मोहल्ला शाह गदा अली स्थित नईम उद्दीन के इमामबाड़े से मजलिस के उपरांत मातमी नोहा ख़्वानी के साथ उठा और शहर का भ्रमण किया।
मोहल्ला शाह गदा अली इमामबाड़े में मौलाना अनवारुल हसन जैदी ने मजलिस में तकरीर करने के बाद नईम उद्दीन, कर्मचारी नेता रिज़वान अहमद की मौजूदगी में पौधारोपण किया। सजैरी का जुलूस चौहट्टा, कोतवाली चौराहा, आलमपुरा, शीश महल, तिकोनिया, पक्की सराये स्थित बड़ा इमामबाड़ा, नगर पालिका चौराहा, तहसील चौराहा, शरीफ मंजिल सैदबाड़ा, साबितगंज, नया शहर, उर्दू मोहल्ला, इस्लामिया कालेज, नोरंगबाद होकर इमामबाड़ा घटिया अज़मत अली पर सम्पन्न हुआ। सलीम रज़ा, तनवीर हसन, अहमद जाफर ईरानी, राहिल सगीर, अख्तर अब्बास, वासिल मेहदी ने मुख्य चौराहों, इमाम बारगाहों और घरों पर नोहा ख्वानी की। शरीफ मंजिल सैदबाड़ा के पास मौलाना सैयद अली मेहदी जैदी नजफी ने तकरीर करते हुए कहा कि इमाम हुसैन का मकसद दीन को बचाना था इसलिए कुर्बानी पेश कर इंसानियत का पैगाम दिया। जुल्म के आगे कभी नहीं झुकना चाहिए
क्योंकि जुल्म खत्म हो जाता है हक बाकी रहता है। इस दौरान शाह गदा अली पर उर्फी हिशाम, हयान नईम, सैय्यद हसन तौकीर, अयाज अहमद, हसन जावेद, ताजदार हुसैन, शरीफ मंजिल में राहत अक़ील, उर्दू मोहल्ला में अलीका गारमेंट्स पर साजिद रज़ा व गिलहरी पुल पर मरगूब जमां ने जुलूस का स्वागत कर लोगों को प्रसाद वितरित किया। सजैरी के जुलूस में शब्बर अक़ील व अदनान जाफरी व हसन जुहैर जाफरी जुल्फिकार व अलम के साथ आगे चल रहे थे, दो चौकियां और झंडे भी जुलूस के साथ थे। शहर में सैकड़ों लोगों ने अलम व चौकियों की जियारत कर मन्नतें मांगी। सजैरी के जुलूस में सैयद शुजा अली जैदी गाजीपुर, अल्हाज कमर अब्बास नक़वी करबलाई, हाजी अरशद मरगूब, शावेज़ नक़वी, मुशीर हैदर, आरिफ हैदर, तस्लीम रज़ा, सलीम रज़ा, राहत हुसैन रिज़वी, तहसीन रज़ा, राजा, इबाद रिज़वी, समर अब्बास, आतिफ एड., तहसीन रज़ा, शानू, शौजब रिज़वी, सैफू, शादाब, हम्माद, अयाज हुसैन, शहजादे, खुशनसीब सहित बड़ी संख्या में युवाओं व बच्चों ने भाग लिया। जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम बेहतर रहे।






