IMG-20260625-WA0441

श्री सत्यनारायण समाज सेवा संस्थान ने किया शर्बत वितरण

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी के अवसर पर गुरुवार को श्री सत्यनारायण समाज सेवा संस्थान ने पुरबिया टोला रोड पक्का तालाब चौराहा स्थित शर्बत वितरण किया। संस्थान की सचिव डॉ ज्योति वर्मा ने राहगीरों को शर्बत वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि निर्जला एकादशी व्रत करने से वर्ष भर की सभी एकादशियों का पुण्यः प्राप्त हो जाता है।

डॉ ज्योति वर्मा ने सच्ची श्रद्धा और नियम से निर्जला एकादशी का व्रत करने से साधक के जाने-अनजाने में हुए सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। कहा कि ऐसी गहरी मान्यता है कि व्रत रखने, विष्णु पूजा और रात्रि जागरण करने से साधक को जीवन-मरण के बंधन से मुक्ति और बैकुंठ की प्राप्ति होती है।

उन्होंने बताया कि संस्थान ने दान पुण्य की इस विशेष तिथि पर शर्बत वितरण का आयोजन किया। उन्होंने कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राजेश कुमार वर्मा, मुनिराज,योगेश वर्मा,प्रतीक, मुकेश बाबू, विपिन वर्मा, अमृषा पटेल, गुलशन कुमार,शालिनी वर्मा, इंजीनियर राजकुमार पटेल, रण विजय यादव, विजय पटेल, करन पटेल, उज्ज्वल पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *