IMG-20260626-WA0438

अनवर पठान

फर्रुखाबाद (राष्ट्र पटल संवाद)। 10 मोहर्रम यौम–ए –आशूरा के मौके पर शहर मे क़र्बला के शहीदों की याद मे अक़ीदत्त का सैलाब देखने को मिला लोगो ने क़र्बला पहुंचकर गमे हुसैन मे शामिल होने का काम किया । बही क़र्बला की राह को जाने बाले अक़ीदत्तमदों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज की ओर शरबत वितरण किया गया। तहसील तिराह मार्ग पर काज़ी साहब की मस्जिद के गेट पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज की जानिब से सबील लगाकर आम जनमानस और राहगीरों को शर्बत और कोल्ड ड्रिंक्स पिलाकर मोहब्बत का पैगाम दिया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.शाकिर अली मंसूरी के निर्देशन मे संगठन के लोगो ने खिदमत के जज्बे के साथ। नवासे रसूल सल्ल० हज़रत इमाम हुसैन व शहीदने क़र्बला को खिराजे अक़ीदत पेश की गई।इस मौके पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शाकिर अली मंसूरी ने काह हज़रत इमाम हुसैन की शहादत हमे जुल्म के खिलाफ डटकर खड़े रहने और हक़ इंसाफ के लिए संघर्ष करने की प्रेणा देती है। इस अवसर पर

राष्ट्रीय प्रवक्ता/प्रभारी उत्तर प्रदेश हाजी फज़ल मंसूरी, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अदनान शाकिर, क़ारी मुक़्तार साहब, शहर क़ाज़ी मुताहिर अली, शकील कुरैशी,कांग्रेस युवा नेता मेराजुद्दीन शेख़, नईम सिद्दीकी, इदरीश सिद्दीक़ी, एडवोकेट नूर मोहम्मद, अशफ़ाक़ मंसूरी,तस्लीम मंसूरी,साकिब अंसारी, मुख्तार अहमद अंसारी टेनी भाई, मुजाहिद अंसारी, असलम कुरैशी इमरान मंसूरी, अमान मंसूरी, वाहिद सलमानी, अनस क़ुरैशी, एडवोकेट इमरान सिद्दीकी ( चांद मियां) रहबर अमान सिद्दीकी, राशिद अल्वी, अनवर राईन, असलम अब्बासी , इश्तियाक मंसूरी, इबरार मंसूरी, सुनील आर्या, अमन सलमानी, फरीद, जावेद खां बंगश सहित सैकड़ों लोगों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *