राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। मोहर्रम में कटरा शहाब खां स्थित मेंहदी वाले चबूतरे से शहर भ्रमण के लिए रवाना हुए मेंहदी के जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने पर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य साजिद हुसैन वारसी ने जिला एंव पुलिस प्रशासन सहित वालिंटियर का आभार जताया।

वरिष्ठ सदस्य साजिद हुसैन वारसी ने कहा कि गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी जिला एंव व पुलिस प्रशासन की तरफ से एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, सीओ सिटी, शहर कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह, चौकियों की पुलिस व एलआईयू की टीम के साथ एसपीओ ने मेंहदी के जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाई जिससे मोहर्रम के कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गए। साजिद वारसी ने कहा कि एक मोहर्रम से दस मोहर्रम तक शहर में निकले सजेरी के जुलूसों व अलविदाई ताजियों को सकुशल सपंन्न कराने में जिला एंव पुलिस प्रशासन ने जो जिम्मेदारी निभाई वह काबिले तारीफ है।

इसी क्रम में शिया समाज की ओर से मौलाना अनवारुल हसन जैदी, राहत अक़ील, मुशीर हैदर, शावेज़ नक़वी ने भी सजेरी व अलविदाई ताजियों के जुलूस को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने में जिला व पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *