
अंजुमने हैदरी ने चौथे इमाम के ताबूत की जियारत बरामद की
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। बीमारे कर्बला इमाम जैनुल आबेदीन की याद में अंजुमन हैदरी के तत्वावधान में दरगाह हज़रत अब्बास महेरा पर 45वीं सालाना मजलिस का आयोजन किया गया, शिया समाज ने चौथे इमाम बीमारे कर्बला हज़रत जैनुल आबेदीन अस. के ताबूत की जियारत बरामद की।
मौलाना सज्जाद हुसैन बिहार ने तकरीर करते हुए कहा हक पर चलने वालों की तारीख होती है हक जिनके पीछे चले उनकी सीरत होती है। मासूमीन की सीरत कायनात के लिए नमूने अमल है। कर्बला में 72 हुसैनियों ने दुश्मनो का मुकाबला किया और आशूर के बाद चौथे इमाम जैनुल आबेदीन अकेले दुश्मनों का मुकाबले में खड़े थे। चौथे इमाम कर्बला के बाद पूरी जिंदगी इबादत के साथ कर्बला के शहीदों को याद करके रोये।
सालाना मजलिस में जहूर नक़वी, अहमद जाफर, सफीर हैदर, असद जाफर ने सोजख्वानी की, अली मेहदी, अश्शू रिज़वी, सलमान रिज़वी, आबिद रज़ा, मो. सादिक ने कलाम पेश किए।
मजलिस के दौरान शावेज़ नक़वी, अहमद जाफर, साहिल जाफरी और शब्बर अक़ील ताबूत और श्यान हसन अलम को मस्जिद से दरगाह मौला अब्बास लेकर लाये। जहां पुरुषों के बाद महिलाओं ने ताबूत की जियारत की।
दरगाह मौला अब्बास पर मजलिस में आने वालों के लिए शर्बत और फलों का स्टाल लगाया गया जिसमे जीशान हैदर, समर सगीर, श्यान हसन, राहिल सगीर, शब्बर अक़ील, अदनान जाफरी, आतिफ एड., सोनू नक़वी, हम्माद, हसन जावेद आदि का सराहनीय योगदान रहा। मजलिस में जीशान हैदर, समर सगीर की ओर से नजर ए मौला का एहतिमाम किया गया। मजलिस के संचालन का दायित्व आरिफ हैदर लखनऊ ने निभाया।
सालाना मजलिस में मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा, अल्जाज़ कमर अब्बास नक़वी करबलाई, हाजी अरशद मरगूब, राहत अक़ील, सलीम रज़ा, शावेज़ नक़वी, राहत हुसैन रिज़वी, तनवीर हसन, आगा हसन अब्बास, अमीर हैदर जाफ़री, मो. मियां, मुशीर हैदर, नजमुल हसन, तहसीन रजा, अख्तर अब्बास, इबाद रिज़वी, समर अब्बास, शारिक सगीर शानू, ताबिश रिज़वी, अयाज हुसैन, एजाज हुसैन, जमीर अली, फ़ातिक, शाद अली हसन, शादाब हसन, आले रजा नक़वी, शारिब नक़वी, मिनहाज नक़वी, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
फोटो – मजलिस में तकरीर करते मौलाना सज्जाद हुसैन बिहार व ताबूत उठाते शिया युवक।






