WhatsApp Image 2026-07-23 at 5.07.56 PM

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा l उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने अपने सम्मानित पदाधिकारियों के साथ शासन के निर्देश पर होने वाली व्यापार बंधु की बैठक में एस एसपी ऑफिस के सामने नवीन सभागार में व्यापारियों की समस्याओं को रखा साथ ही जिलाधिकारी इटावा को लिखित में समस्याओं को देकर निराकरण कराए जाने की मांग की l जनपद में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल गुप्ता सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों का आर्थिक उत्पीड़न कर रहे हैं साथ ही भाषा शैली का गलत प्रयोग करते हैं इन पर कार्रवाई की जाए l रोडवेज की बसें बस अड्डा पर ना भरकर सड़कों पर खड़ी कर दी जाती हैं जाम लगता है इन पर कार्रवाई हो l व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में पुलिस विभाग के सभी जिम्मेदार अधिकारी क्षेत्राधिकारी व सभी थाना अध्यक्ष बुलाए जाएं किसी कारणवश यदि कोई अधिकारी नहीं आ पाते हैं तो थाना स्तर पर बैठक कराई जाए l व्यापारी हितों को देखते हुए तिकोनिया पर कहारानपुल 15 जुलाई तक खुलने का समय था आज तक नहीं खोला गया पुल चालू कराया जाए l नवीन गल्ला मंडी फल मंडी सब्जी मंडी में गंदगी एवं जल भराव की समस्या से व्यापारी एवं आम ग्राहक परेशान है इस पर कार्रवाई की जाए l व्यापार बंधु की बैठक में प्रदेश उपाध्याक्ष डॉ. ए.के.शर्मा, एम.पी.सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष संतोष चौहान, गगन पोरवाल, दीपक गुप्ता, बटेश्वरी दयाल प्रजापति, सुभाष गुप्ता, विनोद जैन, रमेश यादव, शारदा देवी, इदरीश भाई, आकाश दीप गौर आदि व्यापारी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *