September 12, 2026
IMG-20260818-WA0012

राष्ट्र पटल संवाद

सौरिख (कन्नौज)। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेंट जोसेफ प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में नगर के सम्मानित गणमान्य नागरिकों, अतिथियों एवं विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में नगर के चेयरमैन श्री राहुल गुप्ता जी सहित सभासद इज़हार अली, मुस्तफा, नदीम अली, अनिल पाल, नादिर अली, मुर्शिद अली, बैंक मैनेजर राहिल अली, डॉ. आसिफ खान, डॉ. शानी, श्री नूर आलम एवं श्री तौसीफ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर Er. Riyaz Sir ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया तथा विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को देश के प्रति प्रेम, अनुशासन, एकता और जिम्मेदारी की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। विद्यालय के बच्चों ने तिरंगे के रंगों में सजे परिधानों के साथ देशभक्ति की भावना प्रदर्शित की। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम ने बच्चों में देशप्रेम, एकता और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *