September 12, 2026
WhatsApp Image 2026-08-19 at 4.00.57 PM

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। 26 अगस्त 2026 को ईद-उल-मिलादुन्नबी तथा 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने की मांग को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिलाध्यक्ष डॉ. शमशाद हुसैन वारसी के नेतृत्व में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में दोनों त्योहारों के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने, ईद-उल-मिलादुन्नबी के जुलूस मार्गों पर विशेष साफ-सफाई, प्रकाश एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।

रक्षाबंधन के अवसर पर बाजारों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस एवं यातायात कर्मियों की तैनाती की मांग की गई। साथ ही त्योहारों के दौरान शराब की दुकानों को नियमानुसार बंद रखने तथा अवैध शराब की बिक्री एवं सेवन पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग रखी गई।

ज्ञापन में धार्मिक स्थलों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों के आसपास साफ-सफाई, कूड़ा-कचरा एवं जलभराव की समस्या दूर करने के साथ बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट एवं पेयजल व्यवस्था सुचारु रखने की मांग भी की गई। सोशल मीडिया पर अफवाह, भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री के माध्यम से माहौल खराब करने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

AIMIM ने कहा कि त्योहारों की खुशहाली में व्यापारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए बाजारों में व्यापारियों की सुरक्षा, सुचारु यातायात और शांतिपूर्ण कारोबारी वातावरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। प्रशासन, पुलिस, नगर निकाय एवं संबंधित विभागों की संयुक्त निगरानी व्यवस्था बनाकर किसी भी समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग भी ज्ञापन में की गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. शमशाद हुसैन वारसी, जिला उपाध्यक्ष मो. सलमान, नगर पंचायत अध्यक्ष बकेवर आसिफ फारूकी, जिला महासचिव अजय प्रताप सिंह कुशवाह, प्रदेश महासचिव एससी/एसटी प्रकोष्ठ राकेश चंद अटल, जिला मीडिया प्रभारी मो. शावेज राईन, शादान अली, दानिश अंसारी, इमरान ओवैसी, अदनान खान, मो. राजा, अरमान, मो. ऐजाज खान, अरमान कुरैशी, रिहान खान सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *