September 12, 2026
WhatsApp Image 2026-08-19 at 4.20.07 PM

अटेवा की आगामी 21 अगस्त की तिरंगा रैली कार्यक्रम में आयोजन हेतु बैठक कर रूपरेखा की तैयार

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। आज अटेवा के बैनर तले जनपद के विभिन्न संगठनों की साझा बैठक का आयोजन सिंचाई विभाग डाक बंगला के सभागार में किया गया। जिसमें सभी लोगों ने अटेवा के आगामी 21 अगस्त के तिरंगा रैली कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात की।

बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह धनगर ने पुरानी पेंशन को कर्मचारियों की सम्मान निधि के रूप में मिलने वाली धनराशि कहा। पी डब्ल्यू डी मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन से राम बाबू यादव ने रैली के माध्यम से आम जनमानस को कर्मचारियों की पीड़ा पहुँचाने पर ज़ोर दिया। मिनिस्ट्रियल एसोसिएसन इन इर्रिगेशन डिपार्टमेंट के अध्यक्ष शिवराम सिंह ने पुरानी पेंशन को कर्मचारियों का संवैधानिक हक बताया। उ०प्र० फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र यादव ने स्वास्थ्य विभाग से अटेवा की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर सम्भव योगदान का भरोसा दिलाया।

उ०प्र० पंचायती राज राज्य कर्मचारी ग्रामीण स०क० संघ के जिलाध्यक्ष राजीव वाल्मीकि ने प्रदेश में हो रही कर्मचारियों की छंटनी व आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा भर्तियों के दुष्परिणामों को पटल पर रख्खा। नलकूप विभाग से जिलेदार संघ के अध्यक्ष रामकुमार शाक्य ने शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए वर्तमान के संघर्ष को करो या मरो का नारा दिया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष वेद प्रताप मिश्रा ने तिरंगा रैली में अधिक से अधिक साथियों को शामिल होने की अपील की। सुदीप कमल, अखिलेश कुमार,उदयभान यादव ने कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार पर बल दिया।व्यावसायिक शिक्षा से रमेश कुमार ने निजीकरण को खत्म कर सरकारी नौकरियों के बढ़ावे की वकालत की। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि एक दिन का विधायक सांसद जब पुरानी पेंशन का हकदार हो जाता है तो कर्मचारी शिक्षक 25 से 30 वर्ष तक देश की सेवा करने के बाद भी दो जून की रोटी के लिए दूसरों पर आश्रित रहे ये कहाँ का न्याय है? टी एस सी टी के जिलाध्यक्ष शौकीन सिंग ने देश के वीर जवानों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, अर्धसैनिक बल व अग्निवीरों को पुरानी पेंशन योजना से दूर रखना उनकी वीरता का अपमान बताया। माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिलाध्यक्ष एवं प्रत्याशी शिक्षक एमएलसी आगरा खण्ड रणविजय सिंह ने सेवा सुरक्षा की बात कहते हुए सभी को एकजुट होने की सलाह दी। एन एस सी टी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र पोरवाल ने सभी कर्मचारियों को आपसी सहयोग के जरिये मृतक कर्मचरियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की सलाह देते हुए अटेवा के पेंशन आंदोलन की सराहना की। जिला प्रवक्ता शिवरतन कठेरिया, अभिजीत चौधरी,विनोद राजपूत,जीवन कुमार,पवन कुमार,नरेंद्र सिंह राठौर,उमेश चंद ने तिरंगा रैली के व्यापक प्रचार प्रसार पर ज़ोर दिया।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अटेवा अजय कुमार यादव ने करते हुए बताया कि जनपद के तमाम कर्मचारी सन्गठन जैसे लेखपाल संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, अमीन संघ, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, नगरपालिका कर्मचारी संघ व बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के लगभग सभी शिक्षक संघ अपना समर्थन अटेवा की तिरंगा यात्रा को दे रहे हैं। बैठक का संचालन राज्य कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने किया। बैठक में जिला पर्यवेक्षक राजेश जादौन, महामंत्री डॉ लव कुश जाटवानी, सह प्रभारी माध्यमिक अरविन्द कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष यतेंद्र पाल, सन्गठन मंत्री आलोक चौहान, सुकेश कुमार, रामकुमार, गिरिन्द कुमार,अमरदीप, राजकुमार कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *