September 12, 2026
IMG-20260821-WA0426

राष्ट्र पटल संवाद 

इटावा। जनपद के लगभग सभी विभागों के शिक्षक-कर्मचारी संगठनों ने मिलकर अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले जिलाध्यक्ष अजय कुमार यादव की अगुवाई में जनपद में ओपीएस तिरंगा बाइक रैली निकाली जिसमें जनपद के तमाम शिक्षक-कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। रैली की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर की गयी। अटेवा के संरक्षक उमाशंकर गुप्ता, राकेश सक्सेना, शिवलाल सिंह कुशवाह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद प्रताप धनगर, जिल्क़ पर्यवेक्षक राजेश जादौन, जिला महामंत्री डॉ लव कुश जाटवानी, कोषाध्यक्ष रईस अहमद ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झण्डी दिखाई।रैली जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान से आरंभ होकर शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए भरथना चौराहा विजयनगर चौराहा पहुँची और कचहरी परिसर पहुँचकर माननीय मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन देकर समाप्त हुई। रैली का मुख्य उद्देश्य देश के वीर सपूतों को याद करते हुये सरकार तक पैरामिलिट्री जवानों, शिक्षक-कर्मचारियों की पेंशन बहाली, अग्निवीरों को शहीदों का दर्जा देना, देश में सरकारी उपक्रमों में बढ़ रहे निजीकरण को तत्काल प्रभाव से रोकना,सेवा सुरक्षा व टेट को जबरदस्ती थोपे जाने की आवाज़ पहुँचाना रहा। बताते चलें कि पिछले एज दशक से देश के तमाम शिक्षक- कर्मचारी आने बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन की पुनः बहाली को लेकर आंदोलनरत हैं। सरकार ने अप्रैल 2004 से देश में शेयर बाज़ार आधारित नवीन पेंशन योजना लागू की। जहाँ एक तरफ एक दिन के विधायक को जितनी बार विधायक बने उतनी बार की पेंशन है वहीं दूसरी तरफ रिटायर होने वाले कर्मचारी को लगभग न के बराबर पेंशन मिल रही है और कहीं कहीं तो कोई भी पेंशन नहीं मिल रही है जिससे अपना सारा जीवन सरकारी कार्यों को अमली जामा पहनाने वाला शिक्षक-कर्मचारी अपने बुढ़ापे में जीवन यापन के लिए दूसरों पर आश्रित है।एक तरफ भारतीय सेना, नौसेना व वायुसेना के जवानों को पुरानी पेंशन दी जा रही है वहीं दूसरी तरफ देश के बॉर्डर ओर तैनात पैरामिलिट्री के जवानों (सीमा सुरक्षा बल, आईटीबीपी, तटरक्षक बल, आदि)को नवीन पेंशन योजना के अंतर्गत रख्खा गया है। सरकारी विभागों में बढ़ते हुए निजीकरण से नौकरियां समाप्त हो रहीं है, देश का नौजवान सरकारी नौकरी के लिए भटक रहा है और निजी क्षेत्र में उसका भविष्य अंधकारमय है। रैली में प्रतिभाग करने वालों में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ०प्र० ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, उ०प्र० फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन इन एग्रीकल्चर डॉर्टमेंट, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इन इरीगेशन डिपार्टमेंट, उ०प्र० सिंचाई संघ, उ० प्र० लेखपाल संघ, राजकीय शिक्षक संघ उ०प्र०, उ०प्र०राजस्व अमीन संघ,उ०प्र० पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, उ०प्र० चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्म० महासंघ, नलकूप विभाग उ०प्र०,डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसओ० उ०प्र०, आल इण्डिया रेलवे ट्रैकमेन्टेनेर यूनियन एनसीआर, माध्यमिक शिक्षक संघ’एकजुट’, माध्यमिक शिक्षक संघ ‘पाण्डेय गुट’, माध्यमिक शिक्षक संघ’चंदेल ‘गुट’, उ०प्र०प्राथमिक शिक्षक संघ, उ०प्र० जुनियर हाई स्कूल,शिक्षक संघ, उ०प्र० सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, उ० प्र० विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उ०प्र०, अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उ०प्र०, टीचर्स सेल्फ केअर टीम उ०प्र०, यूनाइटेड शिक्षक एसोसिएशन उ०प्र०,एससी/एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उ०प्र०, टीचर्स क्लब उ०प्र०, उ०प्र० राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर सन्गठन, उ०प्र० पंचायत सहायक संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग, एआरपी संघ उ०प्र०, उ०प्र० मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इन इर्रिगेशन डिपार्टमेंट, नलकूप चालक संघ, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इन पीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी वर्कचार्ज संघ उ०प्र०, प्रा०शि०प्र० स्नातक एसोसिएशन उ०प्र०, आदि शामिल रहे।

रैली का संचालन रैली प्रभारी विपिन कुमार धनगर, धर्मेंद्र कुमार, गुलशन ऋषि यादव ने किया एवं समस्त विभागों के संगठनों के अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से ज्ञापन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *