September 12, 2026
IMG-20260907-WA0395

अनवर पठान

फर्रुखाबाद (राष्ट्र पटल)। दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र में कवरेज के दौरान महिला पत्रकारों के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट एवं दुर्व्यवहार के मामले को लेकर पत्रकारों में रोष है। इसी क्रम में सोमवार को राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत एवं अन्य समाचार पत्रों से जुड़े पत्रकारों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपकर मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि 3 सितंबर 2026 को दक्षिणी दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र में एक कार्यक्रम की कवरेज करने गईं 4PM न्यूज नेटवर्क की पत्रकार शाहीन खान एवं उनकी सहयोगी नफीसा खान के साथ पुलिस द्वारा कथित रूप से मारपीट एवं दुर्व्यवहार किया गया। पत्रकारों ने इस पूरे प्रकरण की किसी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराने तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध

दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। संगठन के

जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। यदि कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ इस प्रकार का कथित व्यवहार होता है तो यह बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि महिला पत्रकारों के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी पत्रकार के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो।

इस अवसर पर पत्रकार अनुराग दुबे, आर्यन बाजपेई, मनीष श्रीवास्तव, रवि चौहान, गौरव शुक्ला, राहुल कठेरिया, सुमित जोशी, मनीष यादव, धर्मवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुमारी किरण, श्याम सिंह यादव, रैना कुशवाहा, कमलकांत (के.के.), अमित गुप्ता, बलवीर कुशवाहा, शिवकिशोर, राजेंद्र मिश्रा, शानू खान, बृजमोहन सिंह एवं अतुल जैन सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *