WhatsApp Image 2026-03-06 at 12.11.16 PM (1)

होली के बाद बढ़ती है सर्पदंश की घटनाएं रहें सावधान – सर्पमित्र

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सराय एसर में एक घर के बाहर खड़े लगभग 24 साल पुराने पाकड़ के पेड़ की जड़ के पास फैली गिट्टी को बाहर निकाल रहे ग्रामीण सुनील कुमार बघेल ने जैसे ही जड़ में अंदर हाथ डालकर गिट्टी निकाली वैसे ही नीचे से एक खतरनाक कोबरा सांप फन फैलाकर फुफ़कारते हुए बड़ी ही तेजी से बाहर आ गया जिसे देखकर सुनील के होश उड़ गए और वे घबरा कर वहां से भागे और तेज आवाज लगाते हुए सभी ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया ।

पुराने पेड़ की जड़ में फन फैलाए बैठे काले कोबरा सांप को देखने गांव में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई तभी मदद के लिए सुनील कुमार बघेल ने जनपद के वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को फोन पर सूचना देकर मदद मांगी जिसके बाद डॉ आशीष मौके पर पहुंचे और उस 5 फीट लम्बे स्पेक्टिकल कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू सामाजिक वानिकी प्रभाग के दिशा निर्देशन में उसके प्राकृत वास में ले जाकर छोड़ दिया।

सुनील कुमार बघेल ने बताया कि,वे अपने सामने खड़े ब्लैक कोबरा सांप को देखकर बेहद ही डर गए थे वहीं पेड़ के पास ही उनकी दो भैंसे भी बंधी थी जिन्हें यह सर्प काट भी सकता था। अब कोबरा के पकड़े जाने के बाद वे और सभी सभी ग्रामीण सुरक्षित है उन्होंने मदद के लिए डॉ आशीष का विशेष आभार भी प्रकट किया।

कोबरा के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों को जानकारी देते हुए सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने बताया कि,यह नाजा नाज़ा प्रजाति का स्पेक्टिकल कोबरा सांप है जिसमें बेहद ही खतरनाक न्यूरोटॉक्सिक वेनम होता है जिसके काटने के बाद समय से इलाज न मिलने पर रोगी की मृत्यु निश्चित हो जाती है उन्होंने बताया कि,प्रत्येक वर्ष होली के बाद से सर्पदंश की घटनाएं लगभग शुरू हो जाती है अतः घर और खेत में काम करते समय सावधान रहें, यदि कभी सर्पदंश हो भी जाए तो बिल्कुल भी घबराना नहीं चाहिए सीधे दिल से पहले ही हल्का सा बंध लगाकर मोतीझील या सैफई पीजीआई के इमरजेंसी वार्ड में पहुंच जाना चाहिए। जितनी जल्दी हो सके मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाएं और याद रहे खतरनाक कोबरा या करैत के काटने के बाद झाड़ फूंक कराने में समय बर्बाद करना 100% जानलेवा ही होता है।

हेल्पलाइन पर करें संपर्क

किसी भी प्रकार का सर्पदंश होने पर निःशुल्क स्नेक बाइट हेल्पलाइन 7017204213 पर संपर्क कर पूर्ण सुरक्षित इलाज की जानकारी ले सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *