WhatsApp Image 2026-02-28 at 8.48.04 PM

अनवर पठान

फर्रुखाबाद (राष्ट्र पटल)। AIMIM महिला जिलाध्यक्ष ने नगर पालिका की कमियों पर बोला हमला,मुस्लिम मोहल्ले मे रमजान के पवित्र माह मे मस्जिद के सामने लगे कूड़े के ढेर और गंदगी पर जताया गुस्सा।

महिला जिलाध्यक्ष नसीम बानो नगर मोहल्ला इस्माइलगंज सानी मे जिला मीडिया प्रभारी इमरान सिद्दीकी के साथ पहुंची और हालात को करीब जाना स्थानिए लोगो ने उन्हे समस्याओ से अवगत कराया। बताया लगातार मस्जिद के गेट पर कुड़ पड़ रहा है। इस पर महिला जिलाध्य्क्ष की ओर से इमरान सिद्दीकी ने। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी ईओ से मोबाइल से बात की पुरी समस्या से रूहबरू कराया साथ समस्या का जल्द समाधान न होने पर घेराब की चेतावनी दी। जहाँ मुस्लिम की मूल समस्याओ पर मुस्लिम वोट लेने बाली समाजवादी पार्टी के नेता खामोश है बही मजलिस सदन से लेकर सड़क तक हक़ और हुकूक ,सम्मान की आवाज़ बुलंद कर रही है। नसीम बानो ने काह मुस्लिम मोहल्लो मे नगर पालिका की उदासीनता तंग नजरी अब बर्दास्त नही होगी।

इस मौके पर रफी अंसारी,ज़हिर अंसारी,शिफा बानो,अरमान ,जिला मीडिया प्रभारी इमरान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *