
अनवर पठान
फर्रुखाबाद (राष्ट्र पटल)। विकास भवन सभागार में किसान दिवस आयोजित किया गया जिसमें जनपद के किसानों की समस्याओं से सम्बन्धित 14 सूत्रीय मांग पत्र सीडीओ को सौंपे जिसमें जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि जनपद फर्रुखाबाद का एक बड़ा क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित रहा है उसी बाढ़ से प्रभावित ग्राम पंचायत बिलबलपुर के सभी मजरे और कटरी धर्मपुर के मजरे है जिसमें ठटा की मड़ैया,दिलीप की मड़ैया तो बाढ़ से पूरी तरह से तहस नहस हो गई है गॉन पूरी तरह से कट गए हैं जहां पर गांव बसा हुआ था वहां पर गंगा जी की तेज धार चल रही है और इन गांव में पिछले 6 माह से ना तो लाइट है और ना ही उनकी जीविका के लिए प्रशासन ने कोई काम किया है उनके खेत भी पूरी तरह से गंगा जी में समा गए हैं और उन्होंने कहा कि शहर से जो नाला निकले हैं हैबतपुर गढ़िया की तरफ भोत नगला की तरफ हमिलपुर की तरफ और रामपुर थपरपुर की तरफ उन नालों को प्रशासन जल्द से जल्द पक्का कराए यदि ऐसा नहीं होता है तो भारतीय किसान यूनियन टिकट उन्नाव को बरसात से पहले ही बंद कर देगी आगे बोलते हुए अजय कटिहार ने कहा कि देश को आजाद हुए 78 वर्ष से अधिक हो गए हैं परंतु जनपद में विकास अभी भी रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है ब्लॉक एवं तहसील कायमगंज के ग्राम पंचायत अतग्गापुर के मजरा नगला फुलु के निवासियों के लिए अभी तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है जिसको लेकर गांव वासियों में बहुत रोष है |
इसके बाद सभी किसान जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहगढ़ कार्यालय पर आशा बहुओं द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन में भी पहुंचे और वहां पर पहुंच कर जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा है जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था बिगड़ी चल रही लिंजीगंज अस्पताल के में संविदा कर्मी और सफाई कर्मी प्रश्रव कराती है उसके बाद कमीशन के चक्कर में नवजात शिशु को खुद की स्कूटी पर उसके पिता के साथ जाकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराती है जब निजी नर्सिंग होम में देने के लिए गरीब परिवार के पास रुपए नहीं बचते हैं तो फिर उसी नवजात शिशु को राममनोहर लोहिया अस्पताल के NICU वार्ड में भेजा जाता है वहां से भी नवजात शिशु को सैफई के लिए रिफर कर दिया जाता जहां पर पहुंच कर उस नवजात शिशु की मृत्यु हो जाती है जिसमें मुख्य दोषी लिंजीगंज अस्पताल की आया दीप त्रिपाठी और सफाई कर्मी है इनकी कमेटी बनाकर जांच होनी चाहिए़ और इन पर उचित कार्यवाही होनी चाहिए और उन्होंने कहा कि आशा बहुओं का जो मानदेय अटका है उसको तत्काल जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहगढ़ दे और कमालगंज वीपीसीएम के पति जो आशा बहुओं से रुपए लेते थे जब उनकी शिकायत की गई तो उनके पति आशा बहुओं के परिजनों को धमकाते है यदि आगे ऐसा हुआ तो भारतीय किसान यूनियन उनके ऊपर FIR कराएगी यह वार्ता उन्होंने एसीएमओ डॉ सर्वेश यादव को मौके पर किसानों के बीच बैठकर की गई |
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य, जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य, सुबोध यादव,जिला महासचिव अभय यादव जिला मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार,संजीव यादव,सुशील दीक्षित बाबा जी,पुजारी कटियार,जिला प्रचार मंत्री राजेश गंगवार, गुड्डू यादव, कश्मीर गंगवार,शिवराम शाक्य,टिंकू यादव,विजय सिंह शाक्य सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे |






