राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। शहर में हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक हज़रत नूर अली जेल वाले सैयद बाबा का 54 वां दो दिवसीय सालाना उर्स का आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 5 व 6 फरवरी दिन जुमेरात व जुमे को आयोजित किया जाएगा।

जेल वाले सैयद बाबा कमेटी के अध्यक्ष वसीम अहमद नियाजी ने उर्स की जानकारी देते हुए बताया कि मेवाती टोला निवासी मेरे पिता स्व. बशीर अहमद नियाज़ी द्वारा स्थापित जेल वाले सैयद बाबा का 54 वां सालाना उर्स सैयद एजाज हुसैन की सरपरस्ती में होगा। उर्स की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। जेल वाले सैयद बाबा की दरगाह को आकर्षक अंदाज में सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उर्स में सलीम झंकार कव्वाल ग्वालियर, मतलूब नियाजी कव्वाल शमशाबाद जिला फर्रुखाबाद महफ़िले समां में अपने कलाम पेश करेंगे। कमेटी की ओर से जेल वाले सैयद बाबा की दगाह सहित कचहरी वाले सैयद बाबा की दरगाह, मोतीझील वाले सैयद बाबा की दरगाह पर चादरपोशी की जाएगी। उर्स में जनपद सहित बाहरी जनपदों के श्रद्धालु भी भाग लेंगे। उर्स में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। जेल वाले सैयद बाबा कमेटी के अध्यक्ष वसीम अहमद नियाजी जिम्मी, पप्पू बशीर, मोनू बशीर, सोनू बशीर ने जनपद वासियों से उर्स में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *