
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। टीचर्स इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) पेंशन बचाओ मंच जनपद इकाई इटावा के बैनर तले बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही समायोजन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के नियमों का पालन न करने पर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन कार्यालय में दिया गया।जिसमें सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाओं ने आरोप लगाया कि न तो विभाग न अधिक संख्या वाले विद्यालयो जहां शिक्षक अधिक और न कम संख्या वाले विद्यालयों जहां अध्यापक कम है की कोई सूची प्रकाशित की और न ही काउन्सलिंग कराई गई जिससे कनिष्ठ को पास और वरिष्ठ को दूर के विद्यालय में समायोजित कर दिया गया। 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी मानवीय संवेदनाओ के आधार पर नही बक्शा गया। व्यायाम शिक्षकों को उनके विकास खंड बदल दिए गए और उन्हें पद विहीन किया जा रहा है जबकि बीएलओ और एआरपी को इस प्रक्रिया से दूर रखा गया इस प्रकार चुपचाप समायोजन करने से अध्यापकों में भय, तनाव, अवसाद,एवं आक्रोश व्याप्त है अतः जिलाधिकारी महोदय से आग्रह किया गया है कि इस प्रक्रिया को दोबारा पारदर्शिता के साथ विसंगतियों को दूर कर किया जाय। अटेवा प्रतिनिधि मंडल में अजय कुमार यादव जिलाध्यक्ष राजेश जादौन जिला पर्यवेक्षक डॉ लवकुश जाटवानी अमित यादव मुनीश कुमार अर्चना चौधरी विवेक तिवारी विवेक गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।






