
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव होंगे
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने बताया कि दिनांक 15.03.2026 को पूर्वाहन 10:00 बजे से बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी के 92 वें जन्म दिवस को बहुजन समाज दिवस अर्थात पी.डी. ए. दिवस के रूप में साईं कृष्णा गार्डन (निकट वृंदावन गार्डन ) में भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी मुख्यअतिथि के रूप में शामिल होंगे।
श्री प्रदीप शाक्य बबलू जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी इटावा एवं वीरभान सिंह भदौरिया वीरू जिला महासचिव समाजवादी पार्टी इटावा ने पार्टी के सम्मानित राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियो, पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों, अध्यक्ष जिला पंचायत एवं सदस्यों, विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, पार्टी के ब्लॉक प्रमुखों,पूर्व ब्लाक प्रमुखों, नगर पालिका परिषद के अध्यक्षों पूर्व अध्यक्ष एवं समस्त सभासदों, पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों को अपनी टीम सहित तथा पार्टी के जोन प्रभारियो, सेक्टर प्रभारियों, बूथ प्रभारियों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, बी.एल.ए.2 एवं पार्टी समर्थकों से साथियों सहित कार्यक्रम में समय से भाग लेने की अपील की है l
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, कोषाध्यक्ष बृजेंद्र यादव, प्रवक्ता विक्की गुप्ता, सचिव प्रवीन कुशवाह, युवजन सभा जिला अध्यक्ष आदित्य गोविन्द, भानु गौतम, राजू यादव, नरेंद्र प्रजापति, बल्ले यादव आदि उपस्थित रहे।






