एम0ए0 खान

रायबरेली (राष्ट्र पटल)। रविवार की देर रात मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद में आज सुबह एक युवक ने अधेड़ महिला की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। जिसे लेकर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आला कत्ल समेत आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कृष्ण गोपाल खेड़ा गांव का है। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात सोनू पुत्र राजकुमार नशे की हालत में गाली गलौज कर रहा था। इसी बात पर तारावती पत्नी राम प्रताप से उसकी कहासुनी हो गई। हालांकि की रात में लोगों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कर दिया। लेकिन सुबह आरोपी फिर से महिला के घर पहुंच गया और वाद विवाद के दौरान उसने कुल्हाड़ी मार कर तारावती की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अधीक्षक डॉ यश्वीर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गांव में एहतियात के तौर पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *