राष्ट्र पटल संवाद 

इटावा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कोषाध्यक्ष मो. कामिल कुरैशी ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और वित्त मंत्री द्वारा बजट में पूंजीपतियों के विशेष ध्यान रखा गया गरीबों का कोई ध्यान नहीं रखा।

श्री कुरैशी ने कहा यह बजट पूरी तरह गरीब, किसान, व्यापारी विरोधी है क्योंकि बजट में इन लोगों को कोई बड़ी राहत नहीं मिली है। बजट में घरेलू महिलाओं को राहत देने के लिए और मंहगाई से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम सरकार ने नहीं उठाया। बजट में दलित वंचित समाज को भी नजर अंदाज किया गया है। बजट में कुछ चुनिंदा वर्गों को राहत दी गई है जबकि आम जनता की परेशानियों का कोई ध्यान नहीं रखा गया। यह बजट जन-आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतरेगा। महंगाई, शिक्षा-स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर ठोस राहत नहीं दी गई। बजट से यह साफ़ हो गया है कि सरकार को आम जनता नहीं, बल्कि अपने पूंजीपतियों की ज्यादा चिंता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *