WhatsApp Image 2026-01-08 at 11.09.49 PM

कांग्रेस नेता अतुल सिंह गांव-गांव गरीबों को पहुंचा रहे राहत

एम0ए0 खान
रायबरेली (राष्ट्र पटल)। सर्दी के मौसम में गरीबों को ठंड से राहत बचाव के लिए कांग्रेस पार्टी एक अभियान चलाकर गांव गांव कम्बल वितरित कर रही है। पिछले एक सप्ताह के भीतर जिले भर में लगभग हर ब्लाक पर हजारों कम्बल बांटे जा चुके हैं। इसी कड़ी में यह अभियान अब न्याय पंचायत स्तर पर शुरू हो चुका है। गुरुवार को कांग्रेस नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के विभिन्न गांवों में शिविर लगाकर गरीबों में कंबल वितरित किए। इसके साथ ही आमजन की समस्याएं भी सुनी। दीनशाह गौरा ब्लाक में एक शिविर के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने कहा कि आदरणीय राहुल गांधी जी रायबरेली को अपना परिवार मानते हैं। कम्बल वितरण का यह कार्यक्रम उन्हीं के संयोजन में चल रहा है। जिससे ठंड से गरीबों को राहत मिल सके। श्री सिंह ने अपने सहयोगियों से ऊंचाहार विधानसभा में प्रत्येक जरुरतमंद तक कम्बल पहुंचाने की नसीहत की। कहा कि कोई भी गरीब और जरूरतमंद कांग्रेस के इस अभियान से वंचित न रहे। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता ने शिविर में पहुंचने पर कांग्रेस नेता का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *