WhatsApp Image 2026-01-29 at 8.54.52 PM

राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। इक़बाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल साबित गंज में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद फ़ैसल ने ध्वजारोहण के पश्चात बच्चों को संविधान के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी और देशभक्ति की शपथ दिलाई। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर मोहम्मद शाहिद, नौमान अहमद खान, सबीहा नाज़, शहाना परवीन, मोहम्मद नईम, सलविया, अर्शी, नाज़िश, रुबीना अख़्तर, अवीज़ा, जर्रीन बेग़म एवं शिक्षिका अलीजा फ़ातिमा उपस्थित रहीं। अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरण और राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *