IMG-20260202-WA0208

अकमल खान

रायबरेली (राष्ट्र पटल)। कांग्रेस पार्टी द्वारा मोहब्बत नगर में मनरेगा बचाओ चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कृष्णा यादव ने की। चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व बछरावां विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुशील पासी तथा विशिष्ट अतिथि निवर्तमान अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद उमर मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए सुशील पासी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब विरोधी है और सीधे तौर पर गरीबों के हक-अधिकार पर डाका डाल रही है। एक ओर जहां महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर गरीब और मजलूम लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटकर उन्हें उनके लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते जनता सचेत नहीं हुई तो भाजपा अपने मंसूबों में कामयाब हो जाएगी।

सुशील पासी ने कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी रही है जिसने गरीब, नौजवान और किसानों के हित में ऐतिहासिक योजनाएं लागू कीं। गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए गांव-गांव प्राथमिक विद्यालय खोले गए और इलाज के अभाव में किसी की जान न जाए, इसके लिए सरकारी अस्पतालों की स्थापना की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के पास गरीबों के लिए कोई ठोस जनकल्याणकारी योजना नहीं है।

निवर्तमान अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद उमर ने कहा कि यदि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर कंधे से कंधा मिलाकर चलें, तो वह दिन दूर नहीं जब भाजपा सत्ता से बाहर होगी।

वहीं निवर्तमान जिला महासचिव अजमल खान ने कहा कि वोट हमारी सबसे बड़ी ताकत है, जिसे भाजपा हमसे छीनना चाहती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी अपने नाम वोटर लिस्ट में जरूर जांचें और जिनका नाम छूटा हो, वे तत्काल नाम दर्ज कराएं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष शामिद अशरफ, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अमावा प्रथम शहजादे खान, समाजसेवी गुड्डू खान, पूर्व प्रधान बघैल अतीक अशरफ, पूर्व प्रधान बैखरा मुन्ना यादव, जगदेव पासी, अनिल निर्मल, फूलसेन यादव, राजा रामपाल, अजय पासी, रामसमुझ यादव, सोमनाथ यादव, प्रकाश पासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *