IMG-20260119-WA0101

एम0ए0 खान

रायबरेली (राष्ट्र पटल)। बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा–बहराइच मार्ग पर अघौरा गांव के पास स्थित सई नदी पुल के निकट देर रात एक तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटा। डीसीएम पर हरी मटर के बोरे लदे हुए थे। हादसे के बाद चालक काफी देर तक वाहन में फंसा रहा।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मीडिया कर्मियों से बातचीत में चालक ने अपना नाम रिंकू बताया, जो महोबा जिले का निवासी है। चालक ने बताया कि वह जबलपुर से हरी मटर लादकर लखनऊ जा रहा था, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *