इटावा नुमाइश पंडाल में 2 जनवरी को सजेगी अदब की मेहफ़िल

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। इटावा महोत्सव के तत्वावधान में नुमाइश पंडाल में ऐतिहासिक ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन आगामी 2 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को रात 8 बजे किया गया है।मुशायरे की कामयाबी के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।देश के नामचीन शायर इस बार प्रदर्शनी पंडाल के मंच की रौनक बढ़ाएंगे।मंगलवार को ऑल इंडिया मुशायरे के संयोजक पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि मुशायरे में आने के लिए सभी शायरों ने अपनी वीडियो व ऑडियो क्लिप भेजकर मंज़ूरी प्रदान कर दी है। मुशायरे के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव होंगे और अध्यक्षता शायर माजिद देवबंदी व संचालन शायर नदीम फर्रुख करेंगे।उन्होंने बताया कि आल इंडिया मुशायरे में देश के नामचीन शायर अंजुम रहबर,मंजर भोपाली, माजिद देवबंदी,जौहर कानपुरी,शबीना अदीब,नदीम फर्रुख,ख़ुर्शीद हैदर,अमीर इमाम,हिमांशी बाबरा,जहाज देवबंदी, हाशिम फीरोजाबादी,डॉ.नदीम शाद, राहुल शर्मा,बिलाल सहारनपुरी,ओम जी, शहबाज लखनवी,अली बाराबंकवी, आयशा खुशनसीब शिरकत कर अपनी- अपनी शायरी से मुशायरे की शानदार मेहफ़िल में बांधेंगे समा।उन्होंने जनपद वासियों से आल इंडिया मुशायरे में शामिल होकर बेहतरीन शायरी का आनन्द लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *