WhatsApp Image 2026-02-13 at 6.40.39 PM

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा।सेवन हिल्स इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कक्षा 12 के बच्चों का विदाई समारोह बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ लॉयन सफारी के डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार पटेल ने विद्यालय के चेयरमैन शिव किशोर दुबे एडवोकेट, ट्रस्टी सुनील कुमार राजपूत एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ दुबे के साथ सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

इस कार्यक्रम में कक्षा 11 के बच्चों के द्वारा अपने सीनियर की विदाई देते हुए विभिन्न नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार पटेल ने कक्षा 12 के बच्चों को अपने आगे के भविष्य के बारे में मार्गदर्शन देते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए जो पूरी लगन के साथ आगे बढ़ता है,उसे उसकी मनचाही उपलब्धि जरूर हासिल होती है।उन्होंने अपने ज्ञान अनुभव से जुड़ीं विभिन्न प्रकार की तकनीक एवं टाइम मैनेजमेंट के बारे में भी बच्चों को बताया।कार्यक्रम में कक्षा 12 के बच्चों के साथ विभिन्न प्रकार के क्वेश्चन आंसर राउंड एवं गेम भी खेले गए।

इसके उपरांत इसी आयोजन में सेवन हिल्स इंटर कॉलेज के मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल का अनाउंसमेंट भी किया गया, जिसमें अंश मिश्रा को मिस्टर फेयरवेल एवं श्वेता शुक्ला को मिस फेयरवेल का अवार्ड दिया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ दुबे के द्वारा इन बच्चों को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें अंतिम विदाई में विद्यालय परिवार की ओर से मोमेंटो देकर बोर्ड परीक्षा में सफल होने की शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *