
चकरनगर के माइक्रो वाटरशेड मितरोल में ‘‘वाटरशेड महोत्सव’’ का शुभारंभ
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। चकरनगर के माइक्रो वाटरशेड मितरोल में वाटरशेड महोत्सव का शुभारंभ मुख्य कार्यकारी अधिकारी परती भूमि विकास विभाग व डीएम के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत प्रधान व जलागम समिति के अध्यक्ष की ओर से किया गया । महोत्सव के दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी सहसों ने जल एवं भूमि संरक्षण के बारे में कृषको को जानकारी दी ।
मुख्य अतिथि के रूप में उप कृषि निदेशक आरएन सिंह ने कृषको को जल है तो कल है के बारे में समझाया । इसके बाद उप कृषि निदेशक व भूमि संरक्षण अधिकारी ने श्रमदान कर पौधारोपण का कराया। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व कृषि क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले कृषकों को प्रशस्ति पत्र देकर उनको प्रोत्साहित किया गया। जल संचयन को लेकर मुख्य अतिथि व भूमि संरक्षण अधिकारी ने जल ही जीवन है का संकल्प दिलाते हुए जल संचय के संसाधनों को धरोहर के रूप में संरक्षित करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी । इसी के साथ माइक्रो वाटरशेड मितरोल में जर्जर हालत में पड़े कुएं का जिर्णोद्धार कराकर का कर इसका लोकार्पण किया गया व नए कार्यो का भूमि पूजन किया गया। वाटरशेड महोत्सव के दौरान प्रभातफेरी, जलकलश यात्रा के माध्यम से जल बचाओ का नारा दिया गया ।
कार्यक्रम में परियोजना प्रभारी मनोज कुमार, जिलागम समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकार सिंह व वरिष्ट तकनीकी सहायक उदयप्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे ।






