IMG-20260128-WA0241

सगुन चिकित्सालय लखना में आयोजित हुआ शिविर

राष्ट्र पटल संवाद

लखना, इटावा सगुण चिकित्सालय में डॉ आनंद जैन के क्लीनिक पर निशुल्क डायवि टीज,ह्रदय रोग,न्यूरो रोग के जांच शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें परीक्षण विशेषज्ञ डा जे के चौधरी हृदय रोग, डायविटीज, डॉ एम जे बर्मा वरिष्ठ न्यूरो सर्जन, एवं डॉ मनोज कुमार गुप्ता नाक, कान,गला विशेषज्ञ द्वारा 732 मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया गया एवं सभी मरीजों को निशुल्क दवाई का वितरण किया गया । शिविर में 315 मरीजों का ई सी जी , ब्लड प्रेशर जांच,417 मरीजों का रक्त परीक्षण ,सी वी सी,के एफ टी,एल एफ टी, शुगर,थायराइड, लिपित प्रोफाइल आदि जांचे की गयी ।शिविर सुबह 10 बजे से लेकर रात्रि 9:30बजे तक चला ।

इस निशुल्क शिविर आयोजन पर शिवम एडवोकेट,संतोष राठौर,इंद्र कुमार जैन ,जय कुमार जैन,जय कुमार जैन श्याम जी पुरवार,अजय राठौर का बहुत बड़ा सहयोग रहा। इस अवसर पर,डॉ राजेश सिंह चौहान, अरविंद पोरवाल,गणेश पोरवाल चेयरमैन लखना , प्रदीप कुमार गुप्ता, हरिओम महेश्वरी, विनोद पोरवाल आदि गढ़मान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में मरीज उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *