WhatsApp Image 2026-01-21 at 9.29.42 PM

अनवर पठान
फर्रुखाबाद (राष्ट्र पटल)।  फर्रुखाबाद जिले में जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव जरारी में शराब के नशे में पति ने पत्नी के साथ मारपीट के बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। गर्दन, हाथ व पैर में कई वार करने से पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के पीछे महिला का दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने पहुंच हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया। शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जहानगंज थाना क्षेत्र के जरारी ग्राम पंचायत के मजरा खलासपुर निवासी सांचेलाल कठेरिया बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे शराब के नशे में घर पहुंचा। बच्चे छत पर बैठे थे, पत्नी घर में काम कर रही थी। तभी सांचेलाल पत्नी अनीता देवी उर्फ नन्हीं देवी (32) के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। इसी दौरान उसने रसोई में रखा चाकू उठाया और पत्नी पर हमलाकर उसकी हत्या कर दी।

ग्रामीणों ने यूपी 112 पर कॉल कर सूचना दीगर्दन, हाथ व पैर में चाकू के हमले से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों ने खून से सना शव आंगन में पड़ा देख, तो चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने यूपी 112 पर कॉल कर सूचना दी। थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव के पास बैठे पति सांचेलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

अवैध संबंध होने के शक में हत्याअपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच परिजनों से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी के किसी युवक से अवैध संबंध होने के शक में कहासुनी के बाद चाकू से हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयोग किया गया चाकू बरामद कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *