
राष्ट्र पटल संवाद
पोखरा (नेपाल)। नेपाल के खूबसूरत शहर पोखरा में आयोजित ‘पोखरा ओपन इनविटेशन इंटरनेशनल गेम्स’ में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है।
प्रतियोगिता का आयोजन पोखरा स्थित सैनिक आवासीय विद्यालय के खेल परिसर में किया गया, जहाँ भारतीय दल ने विभिन्न स्पर्धाओं में दबदबा बनाए रखा। प्रतियोगिता मै मुख्य अथिति वर्ल्ड इंटरनेशनल ड्रिपबॉल एसोसिएशन के प्रेजिडेंट अरविंद चित्तौड़िया व पोखरा क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष बाबुन, भारत ड्रिपबॉल व सॉफ्ट क्रिकेट फेडरेशन से मानसिंह, सुभाष स्वामी, विनोद व सैनिक आवासीय विद्यालय के स्पोर्ट्स हेड राजकुमार जी उपस्थित रहे।
इस खेल प्रतियोगिता में भारत और नेपाल सहित विभिन्न क्षेत्रों के एथलीटों ने हिस्सा लिया। भारतीय खिलाड़ियों ने तकनीकी कौशल और शारीरिक क्षमता का परिचय देते हुए पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का आयोजन सैनिक आवासीय विद्यालय, पोखरा (नेपाल)के खेल मैदान पर किया गया, जिसमे ड्रिपबॉल व सॉफ्ट क्रिकेट खेल की प्रतियोगिता हुयी।
भारत ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ‘चैंपियन’ की ट्रॉफी जीती।
मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूती
खेल के जानकारों का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है।
बल्कि भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और खेल संबंधों में भी प्रगाढ़ता आती है। समापन समारोह के दौरान विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
“भारतीय खिलाड़ियों का अनुशासन और समर्पण काबिले तारीफ रहा।
वही भारत नेपाल मैत्री एसोसिएशन के सहायक सचिव क्रुणाल सिंह ने कहा इस तरह के आयोजन से सम्बन्ध गहरे होते है।
और जल्द ही नेपाल मैं ड्रिपबॉल खेल के प्रसार हेतु नेपाल ड्रिपबॉल एसोसिएशन का गठन किया जायेगा। पोखरा की मेजबानी और खेल भावना ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया।
संचालन पोखरा क्रिकेट अकादमी के उपाध्यक्ष संतोष श्रेष्ठ ने किया वही भारत से सुनीता, सूरज, कीर्ति, आरती, अविनाश, धानसरी मौजूद रहे।








