IMG-20260112-WA0217

एम0ए0 खान

रायबरेली (राष्ट्र पटल)। शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वराज नगर में स्थित पानी की टंकी इन दिनों बच्चों की जान के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। छोटे-छोटे बच्चे ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य न सिर्फ चिंताजनक है बल्कि किसी बड़े हादसे को न्योता देने वाला भी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मकर संक्रांति के आसपास यहां रोजाना बच्चे टंकी पर चढ़ जाते हैं। ऊंचाई अधिक होने के बावजूद सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। हल्की सी चूक, तेज हवा या पैर फिसलने की स्थिति में बच्चे नीचे गिर सकते हैं, जिससे गंभीर चोट या जान जाने का खतरा बना हुआ है।सबसे हैरानी की बात यह है कि यह पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र में होने के बावजूद अभी तक न तो पुलिस की सक्रियता दिखाई दी है और न ही नगर पालिका या जल निगम की ओर से कोई रोक-टोक की गई है।इससे प्रशासनिक लापरवाही भी उजागर हो रही है।

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक लोगों ने जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निकाय से मांग की है कि पानी की टंकी पर बच्चों के चढ़ने पर तत्काल रोक लगाई जाए, टंकी को सुरक्षित किया जाए और अभिभावकों को भी जागरूक किया जाए। ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले ही सख्त कदम उठाए जा सकें और बच्चों की जान सुरक्षित रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *