IMG-20260308-WA0277

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान ने दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मकसूदपुरा कार्यालय परिसर में लाभार्थियों द्वारा हस्त निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी, महिला पंजा कुश्ती एवं रैपिड फायर क्विज़ कॉन्टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान की उपाध्यक्ष सुश्री नमिता तिवारी एवं कार्यकम संयोजक जसप्रीत कौर के निर्देशन में आयोजित किया गया।

लाभार्थियों द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ भारतीय किसान संघ की महिला प्रमुख श्रीमती अरुणा सिंह द्वारा किया गया। लाभार्थियों ने जूट से निर्मित उत्पाद, सॉफ्ट टॉय एवं वस्त्रों का स्टॉल लगाया।

महिलाओं में आपसी तालमेल और विश्वास के उद्देश्य से *ग्रामीण एवं गृहणी महिलाओं की जनपद में प्रथम बार महिला पंजा कुश्ती प्रतियोगिता* को उपाध्यक्ष सुश्री नमिता तिवारी ने पंजा लड़ाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं के बौद्धिक स्तर के लिए रैपिड फायर क्विज़ कॉन्टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन जसप्रीत कौर द्वारा किया गया।

प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार जीतने वाली महिलाओं के लिए वामा केयर कम्पनी की श्रीमती श्वेता चंदेल ने गिफ्ट के रूप में सैनिटरी पैड का बॉक्स प्रदान किया।

पंजा कुश्ती में प्रथम मीना व्यासपुरा, द्वितीय स्नेहा इकदिल, तृतीय राजकुमारी बीलमपुर रही। रैपिड फायर क्विज़ कॉन्टेस्ट प्रतियोगिता में प्रथम अनिष्का जसवंतनगर, द्वितीय सोनम लालपुरा, तृतीय सीता भैंसराई रही। सभी लाभार्थियों को प्रमाणपत्र एवं विभिन्न कार्यक्रमों में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने लाभार्थियों को शील्ड प्रदान की गई।

निदेशक रवीन्द्र चौहान ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा राष्ट्रीय समृद्धि के लिए नारी उपयोगी परिश्रम करके देश की प्रगति में योगदान तो दे ही रही है साथ ही साथ परिवार की आर्थिक समृद्धि भी बढ़ा रही है। विभिन्न केंद्रों से लगभग 130 महिलाओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का होस्ट कार्यक्रम संयोजक जसप्रीत कौर और भूमि अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में चंदन पोरवाल,अन्नपूर्णा, सुनीता तिवारी, पूनम, अनमोल, भूमि अग्रवाल,रितु यादव , वैजयंती, ममता, मीरा देवी, रश्मि, शारदा श्रीवास्तव, पप्पी सिंह, रीतू सिंह, ममता, सोनी सिंह, प्रीति मिश्रा, सपना,एकता,रानी, नेहा, सीमा, संगीता, रजनी, अमन चतुर्वेदी, यश कश्यप, अनुज कुमार, पार्थ सेंगर, शिवम कुमार, रंजना, महिला उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *