
अनवर पठान
फर्रुखाबाद (राष्ट्र पटल)। विदेशी धरती मॉरीशस मे हिन्दी साहित्य सेवा के लिए भारत की और से सम्मान पाकर भारत की पताका फहरा फर्रुखाबाद लोटे साहित्यकार व वार ऐसोशियशन के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार का आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के बैनर तले जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। उन्हे नागरिक सम्मान से नवाज़ा गय। इस मौके पर शहर के कई वरिष्ठ अधिवक्ता गण व सामाजिक लोग मौजूद रहे।
फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली स्थित डॉ.शाकिर अली मंसूरी के आवास मुमताज़ मंज़िल पर जनपद के बरिष्ठ अधिवक्ता एवं कई किताबो के लेखक साहित्यकार जवाहर सिंह गंगवार का जोरदात स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवाब काजिम हुसैन ने की व संचालन शिक्षक नेता मज़हर मोहम्मद खां ने किया। हाल हि मे जवाहर सिंह गंगवार का मॉरीशस मे हिन्दी साहित्य सेवा के लिए मॉरीशस के राष्ट्रपति द्वारा सम्मान किया गया था। मॉरीशस से भारत का मान सम्मान बड़ा कर देश लोटे जवाहर सिंह गंगवार का शनिवार को आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज द्वारा शानदार स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे शहर के कई अधिवक्ता व सामजिक लोग मौजूद रहे। इस मौके पर आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के अध्यक्ष डॉ.शाकिर अली मंसूरी ने काह की जवाहर सिंह गंगवार साहव जैसे लोग जनपद की गंगा जमुनी तहज़ीब के प्रतिक के समान है हमे आप पर फ़ख्र है। कांग्रेस नेता वसीम उज़ज़मा खां ने काह जवाहर सिंह गंगवार जी समाज के असल हीरो है जो अपनी लेखनी से सेवा प्रदान कर रहे है। इंतिहासकर डाक्टर रामकृष्ण राजपूत,डा.राजकुमार सिंह,सपा नेता यूनुस अंसारी आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इंज.नीरज प्रताप शाक्य,अनीस अहमद खां ऐडवोकेट,शमीम ऐडवोकेट, तारिक़ बशीर,रहबर अमान सिद्दीक़ी,हाजी फ़ज़ल मंसूरी,सगीर अहमद खां ऐडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।






