अनवर पठान
फर्रुखाबाद (राष्ट्र पटल)। जनपद के थाना कमालगंज पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कमालगंज पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19 जनवरी 2026 को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अर्जुन गिहार पुत्र खुशीराम, निवासी महरूपुररावी, थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।
बरामदगी के आधार पर थाना कमालगंज पर मु0अ0सं0 20/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने जुर्म की माफी मांगते हुए बयान माननीय न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से देने की बात कही।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त अर्जुन गिहार का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें आबकारी अधिनियम, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
बरामदगी का विवरण :
01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :
व0उ0नि0 सन्दीप कुमार,हे0का0 नरेन्द्र कुमार, का0 शेखर कटारिया, का0 मोहन लाल
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।







