WhatsApp Image 2025-12-29 at 4.29.49 PM

राष्ट्र पटल संवाद
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा मैं प्रथम राष्ट्रीय ड्रिपबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शहर के रियल इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान पर किया गया।
इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पुनीत प्रजापति चेयरमैन आरआइएस,व विशिष्ट अतिथि महेंद्र राजपूत सचिव जिला ओलिंपिक संघ, गिर्राज टडेल जिलाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मानवधिकार एसोसिएशन, विनोद आर्य सचिव बाल शिक्षा समिति, आल इंडिया ड्रिपबॉल एसोसिएशन से डॉ अरविंद चित्तौड़िया राष्ट्रीय महासचिव, मानसिंह, सुभाष स्वामी महाराष्ट्र, विनोद साउथ जोन सचिव, रहमत सचिव तेलंगाना, कार्तिकेयन तमिलनाडु, अरविंद पूंदुचेर्री, नित्या निर्वाण सचिव मध्य प्रदेश, मनु पाल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, धर्मेंद्र सिंह राजस्थान, आशुतोष कुमावत, उपस्थित रहे।
इस मौक़े पर मुख्य अतिथि पुनीत प्रजापति ने कहा खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। ड्रिपबाल खेल को आज करीब से देखा और जाना ये खेल युवाओं के लिए एक अच्छा मंच है।
महेंद्र राजपूत सचिव जिला ओलम्पिक संघ ने कहा ड्रिपबॉल खेल की प्रथम राष्ट्रीय प्रतियोगिता मैं दस राज्यों का प्रतिभाग करना ये दर्शाता है। की ड्रिपबॉल खेल भविष्य कितना सुरक्षित है। और ये घोषणा की जिला मथुरा ओलम्पिक संघ से मथुरा ड्रिपबॉल संघ को मान्य किया जायेगा।
राष्ट्रीय महासचिव ड्रिपबॉल इंडिया डॉ अरविंद चित्तौड़िया ने कहा ड्रिपबॉल खेल एक जूनून है ये खेल बास्केटबॉल, नेटबॉल, वॉलीबॉल खेल का मिश्रण है। आगे साउथ एशिया चौंपियनशिप का आयोजन जनवरी के अंतिम सप्ताह मै किया जायेगा, जिसके लिए इस प्रतियोगिता से भारतीय ड्रिपबॉल टीम का चयन किया जायेगा, और साथ ही जल्द ही ये खेल सीबीएसई एवं अन्य स्कूली खेलो मै सम्मिलित होगा।
प्रतियोगिता की आयोजन समिति मैं शुभम सिंह, अरुण सिंह, संजू बघेल, दिनेश, विजेंद्र सिंह, अखिलेश पाल, एवं ऐडा के पदाधिकारीयों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *