WhatsApp Image 2026-02-28 at 8.39.54 PM

राष्ट्र पटल संवाद

ताखा (इटावा)। विकास खंड ताखा में संचालित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय समथर में आज बड़े ही घूम धाम से मेरा गांव मेरा विद्यालय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम वासियों एवं बच्चों के माता पिता ने प्रतिभाग किया।

सभी उपस्थित जनसमुदाय को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया गया। सभी बच्चों के माता पिता से प्रधान अध्यापक श्री अनिल दुबे द्वारा प्रतिदिन बच्चों को विद्यालय की निर्धारित ड्रेस में ही समय से विद्यालय भेजने के लिय अनुरोध किया गया। विद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्य क्रमों जैसे लर्निंग बाय डूइंग, तीन तीन स्मार्ट क्लास, आई सी टी लेब, निर्मित हो रही डिजिटल लेब, ए आई लेब के सम्बन्ध में भी बताया गया इस वर्ष विभिन प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चों के समलित होने उनके सफल होने से भी सभी अभिभावकों को बताया गया जनपद स्तर पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विजई दोनों बच्चियों स्वीटी ओर मुस्कान को भी सम्मानित किया गया।

भारत सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के बच्चों के लिय आयोजित श्रेष्ठा परीक्षा में उत्तीर्ण मुस्कान को सभी बच्चों एवं अभिभावकों के द्वारा उसके उज्जवल भविष्य की बधाई दी गई उपस्थिति सभी जनसमुदाय को विद्यालय के प्रधानाधापक अनिल दुबे द्वारा अवगत कराया गया कि यह विद्यालय पीएम श्री योजना के अंतर्गत आक्षादित है आप सभी के बच्चों को समस्त आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है इस विद्यालय में दी जा रही शिक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से किसी भी मायने में कम नहीं होगी आप सब अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय समथर में कराए तथा अपने बच्चे के भविष्य निर्माण में सहयोगी बने।
कार्यक्रम का संचालन महेन्द सिंह सहायक अध्यापक द्वारा किया गया।

इस मौके पर रफीक मुहम्मद, सोनाली सिंह, अजय कश्यप, प्रभात यादव , महेंद्र सिंह, विजय सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक द्वारा उपस्थित बच्चों को तथा उपस्थित समस्त अभिभावकों को मिस्ठान वितरण कराया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *