
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के तत्वाधान में रामसर साइट सरसई नावर इटावा में प्रवासी एवं अप्रवासी पक्षियों के बीच आज के नेचर वॉक का आयोजन किया गया।
नेचर वॉक का नेतृत्व डॉ बी एन सिंह, डॉ अत्री गुप्ता, डॉ राजीव चौहान, डॉ कमल कुमार कुशवाहा के द्वारा किया गया।
डॉ राजीव चौहान ने बताया की सरसई नावर सारसों के लिए विश्व प्रसिद्ध झील है इसे २०१९ मै रामसर साइट भी घोषित किया जा चुका है। इस रामसर साइट में कई तरह के पक्षी प्रवास करते हैं एवं कुछ यहां पर प्रजनन कर वंशवृद्धि करते हैं।
डॉ अत्री गुप्ता ने बताया कि यहां पर लगभग १५० सारस देखने को मिले हैं साथ ही कई सारे प्रवासी पक्षी अभी झील में दिख रहे है जिनमे से मुख्य रूप से शावलर, गार्गेनी , रेड क्रेस्टेड पोचर्ड, कूट, पिनटेल पाई गई।
आज के नेचर वॉक में कानपुर से वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर नीरज मिश्रा एवं संजय तिवारी ने भी अपने अनुभवों को अन्य प्रतिभागियों के साथ साझा किया।
डॉ नीरज मिश्रा ने बताया कि वह अधिकतम पक्षियों की फोटोग्राफी हेतु सरसई नावर इटावा में भ्रमण करते हैं। मिश्रा जी का मानना है कि रामसर साइट सरसई नावर इटावा में अधिकतम सारस मिलते है इससे ज्यादा मैने अन्य किसी स्थान पर नहीं देखे ।
वॉक को सफल बनाने में वन क्षेत्र अधिकारी भरथना शौकत अली व वन दरोगा राजपाल तथा संस्था स्कॉन के अर्जुन, मुकेश, अरुण, अनुपम, एवं अवधेश ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।






