IMG-20260307-WA0298

राष्ट्र पटल संवाद

बकेवर (इटावा)। जनता कॉलेज, बकेवर में प्रो. डॉ.राजेश किशोर त्रिपाठी के निर्देशन में परास्नातक तथा स्नातक छात्रों के लिए एक नेचर-वॉक का आयोजन किया गया। जंतु विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. अत्रि गुप्ता ने छात्रों को कॉलेज कैंपस में मौजूद जानवरों और फूलों की प्रजातियों की पहचान करने में मदद की। नेचर-वॉक के दौरान अत्यधिक जैव विविधता देखी गई, जिसमें 30 तरह के पौधे, 5 तरह की तितलियाँ, 3 तरह की मधुमक्खियाँ, 3 तरह की मकड़ियाँ, 15 तरह के पक्षी, एक तरह के एम्फीबिया, 4 तरह के मैमल्स और दो तरह की रात्रिचर स्पीशीज़ देखी गईं। जंतु विज्ञान विभागध्यक्ष डॉ. ललित गुप्ता और प्राध्यापक असित कुलश्रेष्ठ ने वॉक के दौरान सक्रियतापूर्वक सहभागिता की । छात्रों ने वॉक के बारे में पॉजिटिव फीडबैक दिया और स्पीशीज़ की पहचान करने में बहुत जोश दिखाया। डॉ. अत्रि गुप्ता ने पक्षियों की आवाज़ सुनकर उनकी पहचान करने में भी उनकी मदद की।चित्रा, शहनुमा, श्वेता, तनु, छवि, आशीष आदि छात्र एवं छात्राओं की विशेष उपस्थिति एवं सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *