
हैंवरा कोठी पर हुआ वी.ए. एंटरप्राइजेज का शुभारंभ
राष्ट्र पटल संवाद
सैफई (इटावा)। अब गांव और आसपास के लोगों को किराना सामान के लिए दूर बाजार नहीं जाना पड़ेगा। यहां रोजमर्रा की जरूरत का सामान बेहतर ब्रांड और उचित दरों पर उपलब्ध रहेगा। यह बात समाजसेवी एवं भट्ठा संघ के जिला अध्यक्ष कुमुदेश चंद यादव ने इटावा–मैनपुरी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास हैवरा कोठी पर खुले वी. ए. एंटरप्राइजेज के शुभारंभ अवसर पर कही। इस दौरान कुमुदेश चंद यादव ने फीता काटकर दुकान की शुरुआत की। मौके पर दुकान के प्रोपराइटर विनय यादव एवं संरक्षक ज्ञानपाल यादव ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठान खुलने से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलती है। एक ही स्थान पर किराना की सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध होने से समय और श्रम दोनों की बचत होती है।
दुकान संचालकों के अनुसार वीए एंटरप्राइजेज पर रोजमर्रा के उपयोग का संपूर्ण किराना सामान, पैकेज्ड फूड, मसाले, दालें, खाद्य तेल सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं तर्कसंगत दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्राहकों की सुविधा और गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में एडवोकेट जितेंद्र प्रताप सिंह यादव, विशंभर सिंह यादव,रावेन्द्र पाल सिंह, विनोद यादव, समरजीत यादव, सुरेश अवस्थी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रतिष्ठान के सफल संचालन की कामना की।






