राष्ट्र पटल संवाद
आगरा। आगरा के खरागढ़ तहसील के जौनई गाँव की बेटी का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में हुआ है।
जौनई की बेटी रशिया वर्मा का NDA में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर होनहार बेटी ने भारतीय सेना में अफसर बनने की ओर कदम बढ़ाकर पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। गाँव के निवासी सुशील कुमार वर्मा, जो स्वयं भारतीय नौसेना में कार्यरत थे.। की सुपुत्री एशिया वर्मा का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के लिए हुआ है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की सूचना मिलते ही गाँव और परिवार में उत्सव का माहौल है। एशिया वर्मा के ताऊ मास्टर घनश्याम दास और कैप्टन विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि एशिया वर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। एशिया के इस सफलता पर पूरे परिवार और ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ मिठाई बाँटकर खुशी का इजहार किया।
इस खुशी के मौके पर परिवार के वरिष्ठ सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
मास्टर घनश्याम दास (ताऊ जी)
कैप्टन विनोद कुमार वर्मा
जितेंद्र वर्मा,टीकम सिंह वर्मा (IPS),गौरव वर्मा (Chief, Indian Navy)तरुण वर्मा, अनुज वर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही ग्रामीणों कहना है कि एशिया की यह सफलता गाँव की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। पिता स्व.सुशील कुमार वर्मा जी का सपना पूरा कर और साथ ही माता सुषमा देवी ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।
भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविंद चित्तौड़िया ने कहा की परिषद द्वारा एशिया वर्मा के निवास पर जाकर परिषद की तरफ से उनका सम्मान किया जायेगा. साथ ही ऐसी बेटिआ समाज के लिए प्रेणादायक है।






