IMG-20260301-WA0245

राष्ट्र पटल संवाद

इकदिल (इटावा) परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) की एक आवश्यक बैठक प्रदेश कार्यालय मोहल्ला कायस्थान इकदिल में सम्पन हुई। बैठक की अध्यक्षता परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने की तथा संचालन प्रदेश महामंत्री जयशिव मिश्रा ने किया।

बैठक में क़स्बा निवासी प्रमुख व्यवसायी सुशील कुमार शुक्ला (किसान खाद भंडार) के पुत्र अभिषेक शुक्ला का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत लेखा परीक्षक के पद पर चयन होने पर परशुराम पट्टीका, सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उत्कृस्ट शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने कहा कि इकदिल के लिए यह गौरव की बात है। ऐसे युवाओं का मनोबल बढ़ाकर प्रोत्साहित करना समिति का मुख्य उद्देश्य है। बैठक में होली मिलन कार्यक्रम 8 मार्च दिन रविवार को प्रात: 10 बजे से श्री एस आर एल टी कालेज इकदिल के सभागार में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ परशुराम जन्मोत्सव 20 अप्रैल को प्रकश कोल्ड स्टोरेज इकदिल में मनाये जाने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया। औरैया में रक्तदान आयोजित करने पर भी विचार किया गया।

इस अवसर पर संरक्षक हरि प्रकाश चौधरी, प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोपालजी मिश्रा, सदस्य रवि शंकर चौधरी, जिला महामंत्री राज तिवारी आदि पदाधिकारी उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *