WhatsApp Image 2025-12-28 at 3.27.14 PM

राष्ट्र पटल संवाद
इकदिल (इटावा)। परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) की एक आवश्यक बैठक रविवार को प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी के आवास चांदनपुर इकदिल में संपन्न हुयी। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने की स संचालन प्रदेश महामन्त्री जयशिव मिश्रा ने किया स प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार किया जायेगा। एक सप्ताह के अंदर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जायेगी स प्रदेश महामन्त्री विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि परशुराम सेवा समिति द्वारा बृहम पत्रिका के नाम वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन किया जायेगा। बैठक में समिति की वर्ष 2026 की सदस्यता एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की की गयी। इसके साथ ही सक्रिय लोगों को प्रदेश व जिला स्तर पर जिम्मेदारी देने पर भी विचार किया गया। बैठक में तय किया गया कि 16 जनवरी को प्रातरू 10 बजे से खिचड़ी भोज कार्यक्रम टंडन मैरिज होम इकदिल में आयोजित किया जायेगा। बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक हरि प्रकाश चौधरी, कोषाध्यक्ष गोपाल जी मिश्रा, प्रदेश सचिव मुकेश दीक्षित, जिला महामन्त्री राज तिवारी, आयुष दुबे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *