WhatsApp Image 2026-01-03 at 6.39.38 PM

अदालतों में तरफ़दारिया नहीं चलती: डॉ. मंज़र भोपाली

जाने क्यू उसके बंदे अलग हो गए: शबीना अदीब

प्रदर्शनी पंडाल में कुल हिन्द मुशायरे में शायरों ने ख़ूब लूटी वाह वाही,सर्द रात में भी सारी रात मुशायरे का लुत्फ़ उठाते रहे मुशायरे के शौकीन

वहाज अली ख़ान (निहाल)
इटावा (राष्ट्र पटल संवाद)। इटावा महोत्सव के विशाल प्रदर्शनी पंडाल में आल इंडिया मुशायरे का शानदार आयोजन किया गया।सर्द रात और सुबह 3रू30 बजे तक मुशायरा प्रेमियों की मौजूदगी और उनकी वाह वाही इस बात की सनद है कि मुशायरा बहुत कामयाबी के साथ पूरा हुआ।मुशायरे का आगाज़ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने मंच पर शमा रोशन के बाद अपने संबोधन में कहा मुशायरे में देश के मशहूर शायरों ने आकर चार चांद लगा दिए।मुशायरे के संयोजक फुरकान अहमद पूर्व चेयरमैन नगर पालिका ने जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव,सांसद जितेंद्र दोहरे,विधायक भरथना राघवेंद्र गौतम व सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू,पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य का बैज लगाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।सह संयोजक नफीसुल अंसारी व डा.कुश चतुर्वेदी ने शायरों का स्वागत किया।पूर्व चेयरमैन नौशाबा खानम ने हिंदुस्तान की मशहूर व मारूफ़ शायरा अंजुम रहबर का बैज लगाकर स्वागत किया मुशायरे की कामयाबी पर उन्हें मुबारकबाद भी दी।मुशायरे में देश के नामचीन शायरों डॉ.माजिद देववन्दी,अंजुम रहबर,मंजर भोपाली,जौहर कानपुरी आदि ने अपने-अपने शानदार कलाम से मुशायरा प्रेमियों की जमकर वाहवाही लूटी।मुशायरे की सदारत डॉ.माजिद देववन्दी ने की और मुशायरे का शानदार संचालन नदीम फर्रुख ने किया।

इटावा महोत्सव के विशाल पंडाल में हुए कुल हिन्द मुशायरे में देश के नामबर शायरों ने बीती रात कुछ इस तरह पढ़ा…

हमसे सब्र का तू इम्तेहान मत लेना कि तुमको जिससे बिठाया वही उतरेगा।पहले यह तय करो कि वफादार कौन है,फिर वक़्त ख़ुद बताएगा गद्दार कौन है। -डॉ.माजिद देववन्दी

ये बलन्दी कहाँ मयस्सर थी,कुछ दुआये है कुछ वसीले है।
अंजुम इस शहर के जवा लड़के,मोतियों की तरह रंगीले है।
इकरार भी नहीं इनकार भी नहीं है,है प्यार भी उसी से और प्यार भी नहीं है। –अंजुम रहबर

यह आइना है सदाक़त बयान करता है कि इसके आगे अदा कारिया नहीं चलती।यही सुना था बड़ो से यही समझते है,अदालतों में तरफ़दारिया नहीं चलती। –डॉ.मंज़र भोपाली

कुछ गरीबों के भी दिन सवर जायेगे,आप अपनी ज़रूरत को कम कीजिये।शहर के दुख से अनजान कोई नहीं,कैसे कह दूं परेशा कोई नहीं।ईश्वर भी वही ख़ुदा भी वही,जाने क्यू उसके बंदे अलग हो गए। –शबीना अदीब

ख्वाब जो पूरे करने हो तो जुर्रत करनी पड़ती है,किस्मत भी होती है लेकिन मेहनत करनी पड़ती है।आप बड़े है बेशक साहब आप मगर यह भूल गए,इज़्ज़त करवाने से पहले इज़्ज़त करनी पड़ती है। –डॉ.नदीम शाद

नदीम फर्रुख ने निज़ामत करते हुए कहा हिन्दू मुस्लिम आपके माथे पर चाहे जो भी हो,आपके सीने में हिंदुस्तान होना चाहिए।शायर राहुल शर्मा मुरादाबादी ने कहा कलमकारों सियासत से बनाकर रखना दूरी,ये तुमसे ले तो सकती है कुछ दे नहीं सकती।डा.ओम शर्मा लखनऊ ने कहा जिस्म से जान निकल लेते कैसे वो खुद को ढाल लेते हैं,बूढ़े मां बाप को भगाकर लोग कुत्ते पाल लेते हैं।शायर बिलाल सहारनपुरी ने कहा छोड़के घर को किसी दौर नही जाएंगे जिनको जाना था गए और नहीं जाएंगे,इश्क करते हैं अपने वतन से हम लखनऊ छोड़कर लाहौर नहीं जाएंगे।युवा शायरा हिमांशी बाबरा मेरठ ने कहा साथ देने का दिलाया था भरोसा तूने और फिर छोड़ दिया अकेला तूने।हास्य शायर जहाज देवबंदी ने कहा फासले सबके सब मिटा डालूं उस कदर दिल नवाज हो जाऊं,लेके उड़ जाऊं सब हसीनों को काश ऐसा जहाज हो जाऊं।शायर हाशिम फीरोजाबादी ने कहा जिनकी जुल्फों से खेलता था मैं वो मेरी जिंदगी से खेलें हैं,आज पहुंचे हैं इस नतीजे पर इश्क में किस कदर झमेले हैं।मुशायरे की परंपरा के अनुसार आमिर अंसारी ने निसार सीमावी और समी उद्दीन जुबैरी ने बेदम शाह वारसी की गजल पेश की।इसके अलावा ख़ुर्शीद हैदर,अमीर इमाम,अली बाराबंकी,आयशा खुशनसीब,शाहबाज तालिब लखनऊ ने भी शानदार कलाम पेश कर वाह वाही लूटी।
आल इंडिया मुशायरे की सफलता में में इंतखाब आलम रौनक इटावी,नदीम अहमद एड., आरिफ सिद्दीकी नूर, ताबिश अहमद खान, शावेज़ नक़वी, निहाल खान, असलम अंसारी, शफी अहमद बालक, शाहिद हुसैन, रफत उल्ला खान, सलमान खान, अंकित दीक्षित, मो. सुल्तान आदि का सराहनीय योगदान रहा। शांति स्वरूप पाठक एड.,रमा शंकर चौधरी एड., सुरेश त्रिपाठी एड., अनिल मिश्रा, राजीव शर्मा, प्रवीन तिवारी, राम जी, पूर्व मंत्री राम प्रसाद सविता, प्रधानाचार्य गुफरान अहमद, आशीष राजपूत, विक्की गुप्ता, हाजी गुडडू मंसूरी, धीरेंद्र यादव, फरहान शक़ील, एडवोकेट काशिफ़ा नाज़, जैनुल आबेदीन, कामरान खान, रिजवान कुरैशी, कासिम फारुकी सहित बड़ी संख्या में मुशायरा प्रेमियों ने मुशायरे का लुत्फ उठाया। संयोजक फुरकान अहमद ने मुश्सयरे की कामयाबी के लिए अतिथियों,शायरों सहित सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *